मेरठ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के फरवरी 2018 में मेरठ में प्रस्तावित महासमागम (राष्ट्रोय) के भूमि पूजन के लिए मेरठ आए सह कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हर हाल में बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अदालत के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए सभी लोगों को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षा राष्ट्रीय मुद्दा है। इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा गोरक्षा इस्लाम, ईसाई या किसी भी दूसरे धर्म के खिलाफ नहीं है। इसे सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। संघ का महासमागम मेरठ में 25 फरवरी को आयोजित होना है। बीते रविवार को इसका भूमि पूजन किया गया। इस दौरान संघ के सर-कार्यवाह (महासचिव) सुरेश भैयाजी जोशी ने आह्वान किया कि गोरक्षा के लिए देश के सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए। गोरक्षा को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन का काम हमेशा ही साधु संतों ने किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता सुविधाएं दे सकती है, परिवर्तन नहीं ला सकती। भूमि पूजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 20 हजार कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान संघ स्वयं सेवकों ने 183 फीट लंबी तिरंगा यात्रा तिरंगा निकाली। भूमि पूजन को संघ परिवार राष्ट्रोदय कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के रूप में देख रहा है। भूमि पूजन में महानगर सहित मेरठ प्रांत के तहत आने वाले मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जनपदों से 20 हजार स्वयंसेवक मौजूद रहे।