हथुरूसिंघे श्रीलंका के मुख्य कोच नियुक्त

कोलंबो , चंडिका हथुरूसिंघे को श्रीलंका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और वह 20 दिसंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को यह घोषणा की।एक वेबसाइट के अनुसार हाथुरुसिंघा श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे कोच होने वाले है। विज्ञप्ति में कहा कि हथुरूसिंघे फिर से श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ेंगे। इससे पहले वह श्रीलंका ए टीम (2006-2009) के मुख्य कोच और राष्ट्रीय टीम (2009-2010) के कोच थे। हथुरूसिंघे इससे पहले बांग्लादेश के मुख्य कोच थे जिनके रहते हुए उसकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस दौरान बांग्लादेश ने श्रीलंका को भी हराया। श्रीलंका जून में ग्राहम फोर्ड के पद छोडऩे के बाद से स्थाई मुख्य कोच की खोज में लगा था। हथुरूसिंघे के इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप तक इस पद पर बने रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *