दो आशिकों ने मिलकर महिला और उसके पति को जिंदा जलाया

मुरैना, एक महिला के दो प्रेमियों ने अपनी प्रेमिका और उसके पति को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। आग से जलकर पति की मौत हो गई। वहीं महिला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती की गई है। घायल अवस्था में महिला सड़क के किनारे एक खेत में कराहते हुए राहगीरों को मिली थी। राहगीरों ने इस महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर कला के मुन्ने कुशवाहा उम्र 38 साल तथा उसकी पत्नी गीता गांव से सुबह 11 बजे कैलारस के लिए निकले थे। रात 8:30 बजे के आसपास गीता कुशवाहा को अधजली हुई। अवस्था में खेत में पड़ा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गीता कुशवाहा को स्थानीय लोगों की मदद से सबलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला के पति मनने कुशवाहा का जला हुआ शव पुलिस को प्राप्त हुआ है। पुलिस दोनों आशिकों की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *