भाजपा नर्मदा मंडल में असंतुष्टों ने नगर अध्यक्ष के सामने मोर्चा खोला

जबलपुर,भारतीय जनता पार्टी में इस समय सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी नर्मदा मंडल में उठापटक तेज हो गई है असंतुष्टों ने मंडल अध्यक्ष संजय नाहटकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विवाद को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गुटीय राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मंडल के असंतुष्ट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष से खुल्लम खुल्ला शिकायत की गई है और विरोध कर रहे नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक मंडल अध्यक्ष नहीं हटाया जाता तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
उधर नगर अध्यक्ष ने भी अपनी मजबूरी से अवगत करा दिया है कि मंडल अध्यक्ष को हटाने का अधिकार उनके पास नहीं है वे पूरी जांच करके मामले की रिपोर्ट भोपाल भेज देंगे, जो भी पैâसला होगा भोपाल से होगा। मंडल अध्यक्ष का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे हैं उनके कार्यों में पारदर्शिता नहीं हैं। सब काम गोपनिय तरीके से होते हैं और उनके बात करने का भी तरीका ठीक नहीं है। जबकि मंडल अध्यक्ष का कहना है कि वे जो भी करते हैं पार्टी लाईन पर ही करते हैं। पार्टी के जो दिशा निर्देश होते हैं वे पार्टी के अनुरुप किया जाता है। विरोध कर रहे लोग सहयोग तो करते नहीं है उल्टे विवादों को जन्म देते हैं और विरोध करते रहते हैं। इधर सूत्रों का कहना है कि असंतुष्टों ने संभागीय संगठन मंत्री अंतुल राय को भी अपनी पीढ़ा से अवगत करा दिया है वे फिलहाल शहर में नहीं जब वे आ जाएंगे इसके बाद वो ही सब कुछ तय करेंगे। मंडल अध्यक्ष का विरोध कर रहे नेता जय चक्रवर्ती, अंजू भार्गव, भरत यादव, सुरेश पांडे, शिखा चौधरी, का कहना है कि पार्टी एक तरफ सूचिता सुशासन और पारदर्शिता की बात करती है जबकि मंडल अध्यक्ष इसके उलट कार्य कर रहे हैं। उधर दूसरी ओर भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि पूरे मामले की जांच किए बगैर कुछ भी कहना ठीक नहीं है, असंतुष्टों ने अपना पक्ष रखा है, मंडल अध्यक्ष का पक्ष भी तलब किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *