ढूढे नहीं मिला सांसद साक्षी व पूर्व सांसद अन्नू टंडन का मतदाता सूची में नाम

उन्नाव,उन्नाव संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद साक्षी महाराज तथा पूर्व कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं। साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नये हैं लेकिन अपर जिलाधिकारी बीएन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं। निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बडी चूक कैसे हो गयी। उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की। उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गयी। जिलाधिकारी एनजी रवि ने दोनों ही प्रकरण पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *