वीडियो में अली ने ऋचा को सिखाया लिपिस्टिक लगाने का तरीका

मुंबई,सोशल मीडिया की पॉपुलर जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा आपको हंसाने के लिए एक साथ आ रहे हैं फुकरे रिटर्न्स में। दोनों ही एक दूसरे के साथ अपनी सेल्फी शेयर करके अपने मजबूत रिश्तों के बारे में बताते रहते हैं। अब फुकरे रिटर्न्स के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अली फज़ल ऋचा के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अली ने ऋचा चड्ढा को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका सिखाया है। उनके मुताबिक ऋचा लिपस्टिक को फैलाकर लगाती हैं। दोनों की मीठी नोंक-झोंक से जुड़े इस वीडियो पर अली ने कैप्शन लिखा है, ‘तुम इसे चार साल के बच्चे की तरह लगा रही थीं। मैंने इसे सही तरीके से लगाया है मिस। ज्यादा भोली मत बन।’
अली का यह कैप्शन ऋचा की एक पोस्ट का जवाब था, जिसमें ऋचा ने अपने फैंस से पूछा कि क्या अली ने लिपस्टिक सही तरीके से लगाई है। अली और ऋचा का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म ‘फुकरे’ की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। इसके साथ ही फिल्म के स्टार्स फिल्म प्रमोशन में बिजी हो गए हैं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन बनकर दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी। फिल्म में ऋचा और अली के अलावा वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी भी हैं। मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। फिल्म 15 दिसंबर को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *