अंडर19 क्रिकेटर बेच रहा छोले बटूरे

नईदिल्ली,देश में जहां आज क्रिकेटर आईपीएल तक खेलकर ही करोड़पति बन जाते हैं। वहीं कई ऐसे भी हैं जो गरीबी की जिंदगी जी रहे हैं। देश के लिए खेलने वाले इन खिलाड़ियों का दुर्भाग्य कहें या कुछ और समझ नहीं आता। एक ऐसा ही खिलाड़ी है अंडर19 टीम का पूर्व क्रिकेटर पैरी गोयल जो आज तंगहाली में जी रहा है। वहीं इनके साथी खिलाड़ी रहे शिखर धवन और विराट कोहली आज कहां है यह बताने की जरुरत नहीं है।
यह हाल तब है जब क्रिकेट को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जात है। देश में क्रिकेट महज एक खेल नहीं जज्बा बनाकर रह गया है। भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों के भगवान का दर्जा दिया जाता है।
क्रिकेट के खेल में कई भारतीयों ने इतने अधिक शानदार प्रदर्शन किया हैं जिनको तोड़ना किसी भी देश के खिलाड़ी के लिए असंभव लगता हैं। अपने बढिया प्रदर्शन के कारण कई खिलाड़िय़ों ने खुद का भविष्य तो बनाया ही और भारत के नाम को भी शिखर पर पहुंच दिया। मगर देश में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अर्तराष्ट्रीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, मगर वे इसका लाभ नहीं उठा सके और गुमनामी की जिंदगी व्यतीत कर रहे है।
अंडर-19 की भारतीय टीम में वर्ल्ड कप खेल चुका है ये खिलाड़ी
भारत की विश्व विजेता टीम का कभी हिस्सा रहा एक खिलाड़ी आज बहुत मुश्किल से घर का गुजारा कर रहा है। 2008 की अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुका खिलाड़ी का नाम पैरी गोयल है। उस समय टीम की कमान विराट के हाथों में थी और इस टीम में धवन भी शामिल थे। इस टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर दुनिय़ा भर में तहलका मचा दिया था। मगर बाद में गोयल गुमनामी की जिंदगी गुजर रहा है। उसी क हालत इतनी दयनीय हैं कि अपने घर का खर्चा चलाने के लिए छोले बटूरे बेच रहा है। वह भी सड़क किनारे लुधियाना नगर निगम के बाहर रेहड़ी लगाता है।
किस्मत ने नहीं दिया साथ
गोयल 2008 की विश्व विजेता की टीम में विकेटकीपर थे। वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और सीनियर टीम में अपनी जगह बना ली। मगर गोयल की किस्मत ने साथ नहीं दिया। वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में खेला, लेकिन उसका प्रदर्शन निराशा जनक रहा। 2010 में उसे टीम से बाहर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *