रिकॉर्ड 3 हजार करोड़ में नीलाम हुई लियोनार्दो दा विंची की यह पेंटिंग

 

न्यूयॉर्क,अमेरिका में लियोनार्दो दा विंची द्वारा बनाई ईसा मसीह की सदियों पुरानी पेंटिंग रिकॉर्ड 45 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन 3 हजार करोड़ रुपये में नीलाम हुई है। इस पेंटिंग की नीलामी अभी तक दुनिया की सबसे महंगी नीलामी है।19 मिनट चली तक चली नीलामी में इसके खरीदार ने टेलीफोन पर बोली लगाई। हालांकि,अभी तक खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।पेंटिंग का नाम ‘सल्वातोर मुंडी’ है। इस पेंटिंग की नीलामी ने मई 2015 में पिकासो की पेंटिंग विमिन ऑफ ऐल्जियर्स’ की नीलामी का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया,जो 17.94 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई थी। यह पेंटिंग खो गई थी लेकिन 500 साल पहले इसे फ्रांस के शाही परिवार को इसका अधिकार मिला था। इतना ही नहीं 1950 के दशक में इसे महज 45 पाउंड यानी लगभग 3900 रुपये में बेचा गया था। साल 2005 में इसे फिर 10 हजार डॉलर में नीलाम किया गया। इसके बाद इसी साल रूसी अरबपति ने इस पेंटिंग को 12.75 करोड़ डॉलर में खरीदा और अब इस पेंटिंग को क्रिस्टी नाम की संस्था ने 45 करोड़ डॉलर में नीलाम किया है।
3 हजार करोड़ में बिकने वाली लियोनार्दो की पेंटिंग ने कई रेकॉर्ड तोड़े हैं। इतनी बड़ी राशि से कोई शख्स विमान तक खरीद सकता है। यह कीमत एयरबस ए380-800 की कीमत से भी ज्यादा है। एयरबस ए380-800 43.26 करोड़ डॉलर में खरादा जा सकता है। इसके अलावा पैरिस सेंट फुटबॉल क्लब ने इस साल टॉप खिलाड़ी नेमार को 26.1 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इस साल कोलंबिया में 9 नवंबर को 12 हजार किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी जिसकी कुल कीमत 36 करोड़ डॉलर थी। संयुक्त राष्ट्र ने 12 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों की सहायता के लिए 43.4 करोड़ डॉलर की राशि मांगी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *