कोतमा कॉलरी के कन्ज्यूमर्स को-आपरेटिव चुनाव में भाजपा की उर्मिला सिंह बनी अध्यक्ष

कोतमा, कन्ज्यूमर्स को-आपरेटिव कोतमा कॉलरी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ-साथ कई सदस्य भी चुने गये। बताया गया है कि वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पसान नपा अध्यक्ष रामअवध सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह कन्ज्यूमर्स को-आपरेटिव कोतमा कॉलरी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय हो गई हैं वहीं उपाध्यक्ष बी डी सिंह चुने गये हैं।
जानकारी मिली है कि कन्ज्यूमर्स को-आपरेटिव स्टोर्स कोतमा कालरी का चुनाव विगत दिनों संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11 प्रत्याशी मैदान पर थे और कांग्रेस की ओर से दस प्रत्याशी थे। जिसमें एक प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध चुना गया, 10 सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्य विजयी हुए। कांग्रेस के दो प्रत्याशियों को ही जीत हासिल हो सकी।
ये नौ जीते
उर्मिला सिंह, कृष्णागिरी, नीलम सिंह, केशर अली, ब्रम्हदेव सिंह, ओंकार प्रसाद, सनकादिक प्रसाद, नंदलाल, पंकज सोनी, बैठक में उर्मिला सिंह पत्नी रामअवध सिंह को अध्यक्ष पद, बीडी सिंह को उपाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। कार्य समिति हेतु पंकज सोनी, रामप्रताप केवट, वीरेंद्र सिंह को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *