धूमल पर वीरभद्र का निशाना, भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है ईज आफ डूइंग कप्शन

शिमला,मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधा है। वीरभद्र सिंह ने ट्वीट किया धूमल जी, आप और भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं। इस पर मुझे हंसी आ रही है। आपके अपने बेटे ही बेल पर बाहर हैं। उन्होंने कहा आपकी पार्टी की सबसे बड़ी उपलब्धि ईज़ ऑफ डूइंग करप्शन है। उन्होंने कहा अमित शाह के बेटे पर जादू से 16000 गुना कारोबार बढ़ाने का आरोप है। वीरभद्र ने कहा भाजपा असली विकास से डर रही है, हिमाचल प्रदेश आज विकास में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करना ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा ने मेरी बेटी के विवाह के दिन ही सीबीआई रेड डलवाई थी। वीरभद्र सिंह ने हाल ही में दावा किया था कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की ताकत है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में मोदी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान चुनाव में एक बार फिर सत्ता में आ कर जीत का रिकार्ड बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *