मुंबई में कांग्रेस-मनसे कार्यकर्ता भि‍ड़े, पुलिस ने बरसाई लाठि‍यां

मुंबई,मुंबई के दादर इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जम कर मारपीट हुई। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के अनेक नेताओं को हिरासत में लिया है। इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। यह वारदात तब हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता दादर स्टेशन के बाहर फेरी वालों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। मुम्बई में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले मानखुर्द रेलवे स्टेशन के बाहर फेरीवाले की दुकानों को तोड़ दिया था। इसका कांग्रेसी और फेरीवाले विरोध कर रहे हैं। उपद्रवियों को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने अनेक कांग्रेस और मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *