ऐप के माध्यम से महिलाओं से रूबरू होंगे मोदी

अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समूह ने गुजरात की महिलाओं को जोड़ने के लिए एक एप तैयार किया है। जिसके जरिए महिलाएं अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री मोदी से कर सकेंगी। प्रधानमंत्री समूह द्वारा जो ऐप तैयार किया गया है, उसमें अभी तक 27000 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने पंजीयन कराया है। विधानसभा चुनाव में इस ऐप के माध्यम से महिलाओं को आकर्षित करने का प्रयास भाजपा करेगी। इसकी सबसे बड़ी विफलता यह है कि इस ऐप में पंजीयन कराने वाली सारी महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता हैं। इसका कितना फायदा होगा ,यह आसानी से समझा जा सकता है।

अमित शाह 4 नवंबर से 5 दिन के गुजरात दौरे पर
अहमदाबाद,अमित शाह 4 नवंबर से गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है 4 नवंबर से 9 नवंबर तक के दौरा कार्यक्रम पार्टी ने तैयार किए हैं। इस दौरे में वह संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जिलेवार कार्यक्रम करेंगे विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव से संबंधित गहन समीक्षा भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *