रणवीर की ‘ये काली काली आंखें’,फोटो क्या डाली अर्जुन कपूर तो दीवाने हो गए

मुंबई, अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह अकसर ही मस्ती करते नजर आते हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अब हाल ही में एक फोटो क्या डाली अर्जुन कपूर तो दीवाने ही हो गए। अर्जुन के अलावा इस तस्वीर पर कई सेलेब्स के कमेंट्स और लाइक्स आए। तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट ऐसा था कि देखने वाला भी सोचता रह जाए। दरअसल रणवीर की इस तस्वीर पर अर्जुन ने लिखा ‘ये काली काली आंखें’। जिन्हें इसके बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि ये शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ (1993) का एक हिट गाना है। रणवीर की इन आखों के बारे में तो आप जानते ही हैं। ये उनकी फिल्म पद्मावती में उनका लुक है। इस फिल्म में उनका लुक वैसे भी चर्चा में बना हुआ है क्योंकि वह इसमें क्रूर नजर आ रहे हैं। रणवीर के अलावा इस फिल्म दीपिका पादुकोण का लुक हर तरफ छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *