भाजपा को झटका,15 दिन पहले शामिल हुए निखिल सवाणी ने भाजपा छोड़ी,राहुल बोले गुजरात अनमोल नहीं खरीद सकते

अहमदाबाद, 15 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए पास के पूर्व कन्वीनर निखिल सवाणी ने आज भाजपा को अलविदा कर दिया| हार्दिक पटेल के करीबी माने जाते निखिल सवाणी आज सुबह बाकायदा प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा छोड़ने का ऐलान किया| पत्रकार परिषद में निखिल सवाणी ने कहा कि जो पाटीदारों के हित की बात करेगा वह उनके साथ जाएंगे| आज भाजपा छोड़ रहा हूं, परंतु हार्दिक पटेल के साथ हमेशा रहूंगा| दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए वरूण पटेल और रेशमा पटेल के अप्रत्यक्ष उल्लेख करते हुए निखिल सवाणी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से अनुरोध करता हूं कि पहले समाज का हित देखना| पहले भाजपा के बारे में क्या कहते थे और अब क्या कह रहे हो| भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए निखिल सवाणी ने कहा कि भाजपा रुपए फैंककर पाटीदारों की वोट बैंक खरीदने का प्रयास कर रही है| करोड़ों रुपए में पास कन्वीनरों को खरीद रही है| निखिल सवाणी ने कहा कि पाटीदार आयोग समेत चार मुद्दों के कारण वे भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, इसलिए अब वे भाजपा छोड़ रहे हैं| हांलाकि निखिल सवाणी स्पष्ट किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए रुपए की ऑफर नहीं की गई| हार्दिक पटेल कांग्रेस के हाथों के बिक गए हैं? हार्दिक पटेल के कांग्रेस को समर्थन की वजह? कांग्रेस के आरक्षण के बारे में कोई बात नहीं करने संबंधी प्रश्नों का जवाब निखिल सवाणी नहीं दिया| सुबह में पत्रकार परिषद में निखिल सवाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने की इच्छा जताई और दोपहर में उनसे मुलाकात भी हुई| दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई यह पता नहीं चला| दूसरी ओर ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर ने निखिल सवाणी के भाजपा छोड़ने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को पद और पैसों की लालच देना भारी पड़ेगा| इस बीच भाजपा में शामिल हुई पास की पूर्व नेता रेशमा पटेल ने निखिल सवाणी पर कड़े प्रहार किए और कहा कि जो शख्स कल तक भाजपा के गुणगान गा रहा था, वह आज समाज को गुमराह कर रहा है| उन्होंने नरेन्द्र पटेल के बारे में कहा कि वह कांग्रेस की मदद से भाजपा को बदनाम करने का ड्रामा रचा था|
गौरतलब है दो-चार दिन में होने की संभावनाओं के बीच पाटीदारों को रिझाने का भाजपा और कांग्रेस ने प्रयास तेज कर दिया है| पिछले महीने निखिल सवाणी ने भाजपा का भगवा धारण किया था| जिसके बाद पास के वरूण पटेल और रेशमा पटेल भाजपा में शामिल हो गए| रविवार की रात 8 बजे भाजपा में शामिल हुए नरेन्द्र पटेल ने ढाई घंटे बाद पलटी मार ली और आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था| जिसमें से रु. 10 लाख दे भी दिए हैं| पत्रकार परिषद में नरेन्द्र पटेल ने रु. 10 लाख भी दिखाए जो उन्हें भाजपा ने दिए थे| ये वहीं नरेन्द्र पटेल हैं जिन्होंने कुछ समय पहले पास कन्वीनर हार्दिक पटेल व दिनेश बांभणिया पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया था| मारपीट और लूट के आरोप में दोनों की गिरफ्तारी के बाद नरेन्द्र पटेल ने पलटी मारते हुए केस वापस ले लिया था|

गुजरात अनमोल है, इसे कभी खरीदा नहीं जा सकता: राहुल
अहमदाबाद, गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के युवराज राहुज गांधी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योराप का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता नरेन्द्र पटेल के भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश किये जाने के दावे के एक दिन बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि गुजरात अनमोल है और इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के कार्यकर्ता नरेंद्र पटेल ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये एक करोड़ रुपये की पेशकश की गयी थी। यह दावा करने से घंटों पहले वह ऐलान कर चुके थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा,गुजरात अनमोल है। इसे कभी भी खरीदा नहीं गया। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता। इसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र पटेल के आरोपों को खारिज करते हुये इसे कांग्रेस के इशारे पर किया जाने वाला एक नाटक करार दिया। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा,सभी आरोप झूठे हैं। यह कांग्रेस के इशारे पर नरेन्द्र पटेल द्वारा किया गया नाटक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *