मुंबई,मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान अब संगीत के क्षेत्र के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। उनकी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ की जल्द ही शूटिंग पूरी होने वाली है। फिल्म के लिए करीब एक हजार ऑडिशन लिए गए। तब जाकर फिल्म के लीड एक्टर्स के नाम डिसाइड हुए। फिल्म में 10-12 गाने होने वाले हैं।वाएएम मूवीज और आइडियल एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर विश्वेश कृष्णामूर्ति हैं। एआर रहमान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का प्रोडक्शन जोरो पर है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा : “पिछले कई सालों से हमनें हजार से भी ज्यादा ऑडिशन लिए। तब जाकर हमें फिल्म के लिए सही एक्टर मिल पाए। हम ऐसे एक्टर ढूंढ पाए जो स्क्रीन में टैलेंट और फ्रेशनेस दिखा सकें। फिल्म के मेन एक्टर्स को एक साल तक केएम म्यूजिक कन्सेर्वटोरी में ट्रेनिंग दी गई। उन्हें म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने सिखाए गए। उन्हें हॉलीवुड भी भेजा गया ताकि वो वहां एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा ले सकें। फिल्म में दस या बारह गाने होंगे। आशा करता हूं कि आपको पसंद भी आएंगे।” ए आर रहमान ने बताया कि वाएएम मूवीज के बैनर तले बन रही यह फिल्म इंडिया में ही शूट हुई है। फिल्म में यूक्रेन का एक सीन है जो बड़े लम्बे शेड्यूल के बाद शूट कर लिया गया है। फिल्म लगभग-लगभग बन कर तैयार है। उन्होंने कहा है कि, ‘ जल्द ही फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी रिलीज किया जाएगा। इस म्यूजिक एल्बम को बनाने में कर्रेब चार साल का वक़्त लगा।”