कमलनाथ, दिग्विजय और सिंधिया के खिलाफ अर्नगल प्रलाप बर्दाश्त नहीं : बावरिया

भोपाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने उन कांग्रेस नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है जो भाजपाईयों के साथ मिलकर कांग्रेस के नेताओं के अपमान की मुहिम चला रहे है। भाजपा से मिले हुए कुछ कांग्रेसी नेता जानबूझकर कांग्रेस के अंदर हताशा और एक-दूसरे से लड़ाने का काम करते है। उन्हें बावरिया ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस बड़े नेताओं जिनमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचौरी के बारे जो नेता या कार्यकर्ता अर्नगल प्रलाप करेगा। उस पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी।
बाबरिया ने नारेबाजी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा नारेबाजी सिर्फ सोनिया और राहुल गांधी के पक्ष में हो, बावरिया ने कहा कि सत्ता का परिवर्तन तय है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी कि जो नेता पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो सकते है। वह अपना पद स्वयं छोड़ दें अंयथा पार्टी उनसे उनका पद छुड़ा लेगी।
बावरिया ने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भाजपा द्वारा जो वादा खिलाफी की गई है। उसको उजागर करें किसान और व्यापारी दोनों सरकार से नाराज हैं। इन्हें पार्टी के पक्ष में तैयार करने के काम में सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *