शंकर दयाल त्रिपाठी चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घोषित

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी ने चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव हेतु शंकरदयाल त्रिपाठी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण मौका दिया है। त्रिपाठी पूर्व में मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लिया है। वर्तमान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *