अयोध्या में एक साथ जल उठे 2.40 लाख दीये सरयू जगमगाई मनाई ऐतिहासिक दीवाली

फैज़ाबाद,वर्षों पहले भगवान राम पुष्पक विमान से वनवास पूरा करके लौटे थे। इसके बाद दीवाली मनाई गई थी। उसी प्रकार बुधवार शाम को अयोध्या में श्रीराम हेलीकॉप्टर से उतरे और अयोध्या में दीवाली मनाई गई। अवसर अयोध्या में मनाई जा रही देश की सबसे बड़ी दीवाली का था। सरयू नदी पर राम की पैड़ी में दीप उत्सव मनाया गया। हेलीकॉप्टर के जरिये भगवान राम की सवारी उतरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी।
दीपावली मनाने की मान्यता
माना जाता है कि त्रेता युग में 14 साल का वनवास काटकर और लंका विजय कर अयोध्या लौटे भगवान राम का जोरदार स्वागत किया गया था और राम की नगरी को दीपों से सजाया गया था।   योगी ने राम,सीता और लक्षमण की आरती उतारी
दुनिया में दीपावली गुरुवार को मनाई जाएगी लेकिन अयोध्‍या में बुधवार को ही दिवाली का जश्‍न शुरू हो चुका है। सरयू नदी के तट पर योगी सरकार द्वारा भव्‍य पैमाने पर दिवाली मनाई जा रही है। त्रेता युग को जीवंत करते हुए बुधवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुनि वशिष्ठ के रूप में पुष्पक विमान सरीखे सजाए गए हेलीकॉप्टर से उतरकर अयोध्या की धरती पर कदम रखने वाले ‘भगवान राम की अगवानी की। इसी दौरान उन्होंने राम,सीता और लक्षमण की आरती की, इस मौके पर सीएम योगी के साथ राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे। माना जाता है कि सरयू भगवान विष्णु के नेत्र से निकली हैं और इसीलिए इसे नेत्रजा भी कहा जाता है। बुधवार को इस नेत्रजा में 1.71 लाख दीप आसमान के तारों के रूप में जगमगाएंगे। अयोध्या के लोगों ने काशी की देव-दीपावली के बारे में काफी कुछ सुन रखा है इसलिए आरती को लेकर उनमें अधिक उत्साह है। सरयू किनारे की आरती का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। 2013 से ही इसकी शुरुआत हुई है, लेकिन तब से प्रतिदिन 11 सौ दीपों से आरती होती आ रही है। महंत राम दास त्यागी जैसे कुछ लोग अलग-अलग आरती के आयोजन भी करते हैं।राम की पैड़ी पर आरती कराने वाले शशिकांत दास बताते हैं कि हर पूर्णिमा पर दीपों की संख्या दोगुनी हो जाती है। इसके पहले अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से श्री राम की शोभा यात्रा शुरू हुई।शोभा यात्रा का समापन मुख्य मार्गों से होते हुये रामकथा पार्क में हुआ। इसी दौरान अयोध्‍या के दिवाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस आयोजन के जरिये हमें रामराज्‍य की परिकल्‍पना को साकार करना है। उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम के चार चरण पूरे होना हैं।अभी पहला ही चरण चल रहा है।यह दिवाली महापर्व देश व दुनिया को अयोध्‍या ने दिया है। अयोध्‍या लगातार प्रहार झेलती रही है।135 करोड़ की लागत से अयोध्‍या में परियोजनाएं लाई गईं हैं।पीएम मोदी के नेतृत्‍व में यह देश आगे बढ़ रहा है।जिस गरीब के घर कभी बिजली नहीं थी,जिसके घर कभी गैस सिलेंडर नहीं आया, आज उसके घर यदि ये सब आ गया है तो यह रामराज्‍य ही तो है।

-12 हजार लीटर तेल का उपयोग
-हेलीकॉप्टर से आई राम की सवारी
– मुख्यमंत्री योगी ने उतारी आरती
-लेजर शो, रामलीला का मंचन
-थाईलैंड और श्रीलंका से आए कलाकारों ने मंचित की रामलीला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *