रोहिंग्या समस्या एक गंभीर विषय : भैयाजी जोशी

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का शनिवार को तीसरा और अंतिम दिन है। तीन दिन से चल रही बैठक में संघ के तीन साल की करयोजना को लेकर चर्चा हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा 2 तिहाई शाखाएं ग्रामीण क्षेत्र में है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा फोकस करेंगे। शाखाओं के साथ साथ दूसरे कार्यो पर भी गांवो में संघ ध्यान देगा। जैविक कृषि के क्षेत्र में काम किया जाएगा। संघ वर्तमान में 20 लाख परिवारों तक पहुंचा हैं। परिवार व्यवस्था को लेकर बैठक में विचार हुआ।
पर्यावरण की रक्षा हो
पटाखों पर बैन को लेकर भैयाजी जोशी ने कहा प्रदुषण करने वाले पटाखों पर रोक लगे, सभी पटाखे प्रदुषण नहीं फैलाते। पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर संतुलित विचार होना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा होनी चाहिए। पटाखे आनंद के लिए फोड़े जाते हैं। यह ध्यान रखना चाहिए की इससे पर्यावरण को नुकसान न हो।
हमारी परंपरा किसी को ठुकराने की नहीं
रोहिंग्या मुसलमाओं के पलायन को लेकर जोशी ने कहा रोहिंग्या समस्या एक गंभीर विषय है, पलायन क्यों किया जा रहा है यह जानना जरूरी है, उनके आसपास कई देश थे. फिर भारत में ही क्यों प्रवेश किया जा रहा है। इसके साथ जो उनका समर्थन कर रहे हैं उनको भी सोचना होगा। देश की परंपरा रही अतिथियों का स्वागत करने की। किसी को ठुकराना हमारी परंपरा नहीं है। नियम कायदों के तहत ही आएं। किसी षड़यंत्र के तहत तो नहीं आये इसकी जांच होनी चाहिए। किसी कारण से रोहिंग्या शांति भंग करते हैं तो, वो देश के लिए खतरा है और जो उनका समर्थन कर रहे हैं, उनकी पृष्ठभूमि को भी देखना होगा।
आरोपों लगाना आसान है
अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों को लेकर भैयाजी जोशी ने कहा आरोपों को लगाना आसान है। सवाल और सच्चाई में अंतर है। जो प्रश्न उठा रहे हैं वो न्यायालय जाए। किसी पर आरोप लगाने से आरोप सिद्ध नही होता है। किसानों की आत्महत्या को लेकर बोले जोशी,, अगर आत्महत्या रोकना है तो किसानों को फसलों उचित मूल्य मिले। किसान इसीलिए परेशान है क्यूंकि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिलता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *