खुला राज- दिल्ली में महिला सांसद की कोठी पर काम वाली महिला से 4 बार रेप

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में रहने वाली एक महिला सांसद की कोठी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक अधिकारी पर लगा है। दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। इस मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। नई दिल्ली जिला पुलिस की माने तो महिला सांसद नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाना इलाके में रहती हैं। पीड़ित महिला सुषमा (32, बदला हुआ नाम) मूलरूप से तेलंगाना की रहने वाली है और सांसद की कोठी में काम करती है। सुषमा ने अपनी शिकायत में कहा कि यहां पर एक व्यक्ति सुभाष सीनियर पद पर काम करता है। वह वर्ष 2011 में अपने गांव की जमीन बेचना चाहती थी। इस पर सुभाष ने कहा कि वह उसकी जमीन खरीद लेगा। उस समय जमीन की कीमत करीब 25 लाख रु थी। आरोपी ने अपने एक जानकार को उसके गांव भेजा और उसकी मां का अंगूठा लगवाकर कागजात अपने नाम करवा लिए। आरोपी ने जमीन का एक भी पैसा नहीं दिया। महिला जब भी पैसे मांगने जाती थी, तो उक्त व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता था। आरोप है कि सुभाष ने 15 सितंबर, 2015 को महिला को अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय सांसद बाहर गई हुई थीं। उसने शोर मचाया, तो कोठी में कार्यरत अन्य कर्मचारी वहां आ गए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी का कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ 4 बार दुष्कर्म किया। डर के चलते वह पहले शिकायत नहीं कर पाई थी। अब शिकायत आने के बाद महिला की राममनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने इस मामले में 5 अक्तूबर, 2017 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *