अगले हफ्ते तक बंद हो सकती है टाटा डोकोमो की सेवाएं

नई दिल्ली,टाटा ने अपने दूरसंचार सेवा को बंद करने की योजना बना ली है। टाटा ग्रुप ने आधिकारिक ट्वीट में भारत सरकार और डीओटी को ये सूचना दी है कि वो टाटा टेलीसर्विसेज (टाटा डोकोमो) को बंद करने जा रही है। जानकारी के मुता‎बिक अगले हफ्ते तक टाटा डोकोमो की स्थायी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। टाटा टेलीसर्विसेज ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी होगी, जिसे 149 सालों के इतिहास में बंद किया जा रहा है। टाटा टेलीसर्विसेज की स्‍थापना 1996 में लैंडलाइन ऑपरेशन के साथ की गई थी। इसने 2002 में सीडीएमए ऑपरेशन लांच किया था। कंपनी के सूत्रों की मानें तो टाटा की टेलीकॉम सेवा लंबे समय से घाटे में चल रही थी। इस यूनिट को बेचने में नाकाम रहने के बाद चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन अब इस कारोबार को समेटने पर विचार कर रहे हैं। एक ‎रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप की इस कंपनी पर 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। साथ ही कर्ज देने वाली संस्थाएं भी राशि वसूलने के लिए दबाव बना रही हैं। माना जा रहा है कि ये पहला मौका है जब समूह की कोई कंपनी इस तरह के संकट में आ फंसी है। वर्तमान में टाटा टेलीसर्विसेज के कुल 4.5 करोड़ सबस्क्राइबर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *