प्रियंका भारत लौटी, ब्रांड एसाइनमेंट्स करेंगी पूरे

मुंबई,हॉट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विदेश से भारत वापस आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका जाने से पहले भारत में करीब 2 हफ्ते तक रुकेंगी और इस बीच वो अपने ब्रांड एसाइनमेंट्स को पूरा करेंगी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के भारत लौटने की एक और वजह है और वो वजह ये है कि प्रियंका चोपड़ा अपने लिए एक हीरो तलाश कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुस्ताखियां’ साइन कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड जाने के बाद ये उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए एक लीडिंग हीरो की तलाश कर रही है। ‘गुस्ताखियां’ एक प्रेम कहानी है जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्साहित हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए हीरो की तलाश का काम इस महीने के आखिर तक पूरा किया जाना है और प्रियंका चोपड़ा इसमें निजी तौर पर दिलचस्पी ले रही हैं। हालांकि भंसाली फिलहाल फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन वो ‘गुस्ताखियां’ को वर्ष 2018 के मध्य तक फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि संजय मार्च 2018 तक फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर सकती हैं। 2 हफ्तों तक मुंबई में रहने के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी सिक्किमी फिल्म ‘पहुना’ का प्रमोशन भी करेंगी। ‘पहुना’ का प्रीमियर अगले महीने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया जाएगा। कुल मिलाकर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से ब्रेक लेकर वापस भारत आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *