मुंबई,महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार ने एक विधेयक पेश किया था। इस विधेयक में मुंबई में 24 घंटे होटल, दुकानें, सिनेमा और व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रखने का प्रावधान किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा से इस विधेयक को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब इस विधेयक को विधान परिषद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। विधान परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद मुंबई में 24 घंटे होटल, सिनेमाघर, माल और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। सरकार के इस निर्णय से अब मुंबई भी वैश्विक शहरों के सूची में आ जाएगा।
इस विधेयक में 24 घंटे कारोबार करने वाले कारोबारियों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। उन नियमो का पालन करना उनके लिए अनिवार्य होगा। 24 घंटे प्रतिष्ठान खोलने वाले कारोबारियों को तीन पालियों में काम कराना होगा। श्रम कानूनों का पालन करना भी उनके लिए जरूरी होगा।