मैसचूसिट्स में दो लड़कियों ने आठ माह के बच्चे को फ्रिज में किया बंद, स्नैपचैट विडियो से सामने आया मामला

वा‎शिंगटन,अमेरिका के मैसचूसिट्स में 2 लड़कियों ने आठ महीने के एक बच्चे को रेफ़्रिजरेटर में बंद कर दिया। एक स्नैपचैट विडियो से यह मामला सामने आया। विडियो देखने के बाद किसी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इस विडियो में दोनों लड़कियां एक रिफ़्रिजरेटर के अंदर बच्चे को बंद करती दिख रही हैं। दोनों लड़कियों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने और उस पर हमला करने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस विडियो में एक बेबीसिटर रिफ़्रिजरेटर की दराज में इस नवजात बच्चे को लिटाती है और बाय बोलते हुए उसका दरवाजा बंद कर देती है। रिफ़्रिजरेटर में बंद बच्चे की रोती हुई आवाज भी सुनाई दे रही है। इसके बाद इस विडियो में एक युवती उस बच्चे को पकड़कर बोलती सुनाई देती है, देखो, यह तो बिल्कुल ठीक है।
एक खबर के मुताबिक सोमवार को डेनवर पुलिस के पास इस मामले की शिकायत गई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों नाबालिग हैं। इन पर बच्चे को खतरे में डालने और उस पर हमला करने का आरोप है। दोनों लड़कियों पर खतरनाक हथियार (रेफ़्रिजरेटर की बैटरी) से बच्चे को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है इन दोनों लड़कियों ने रेफ़्रिजरेटर की बैटरी को हथियार की तरह कैसे इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की उम्र का खुलासा नहीं किया है। इन दोनों को एक जूवेनाइल कोर्ट के सामने पेश किया गया। चूंकि दोनों आरोपी लड़कियां नाबालिग हैं, इसीलिए पुलिस विभाग ने इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि बच्चा अब बिल्कुल ठीक है और अपने परिवार के साथ है। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि जो दोनों लड़कियां बेबीसिटिंग कर रही थीं, उनमें से एक उनकी भांजी थी और दूसरी उसकी सहेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *