जेटली के बयान से दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है सैन्य ‎विवाद: चीनी विशेषज्ञ

बी‎जिंग,भारत और चीन सीमा डोकलाम पर जारी गतिरोध के बीच चीन ने एक बार फिर भारत को चेतावनी दी है। एक स्थानीय चीनी अखबार में वहां के विशेषज्ञों ने कहा है ‎‎कि ‎‎‎वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद उन्हें दोनों देशों के बीच सैन्य विवाद बढ़ने की आशंका दिख रही है। गौरतलब है ‎कि अरुण जेटली ने डोकलाम पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। संघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज में एशिया-प्रशांत अध्ययन केंद्र के निदेशक झाओ गैनचेंग ने कहा ‎कि भारतीय नेताओं के बयानों में जेटली का हालिया बयान सबसे सख्त है। यह चीन को एक संदेश देता है कि भारत संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच सैन्य विवाद की आशंका बढ़ गई है। भारतीय मंत्री का यह बयान विवाद को बढ़ा रहा है।
गौरतलब है ‎कि जेटली ने बुधवार को कहा था कि भारतीय सेना किसी भी देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बने किसी भी चीज का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार है! जेटली ने कहा था अगर वो हमें याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं तो बता दें कि 1962 की स्थिति अलग थी और 2017 का भारत अलग है! उन्होंने ये भी कहा था कि सिक्किम सेक्टर में वर्तमान गतिरोध चीन का खड़ा किया हुआ है! जेटली ने चीन को तब जवाब दिया था, जब चीन ने दोनों देशों के बीच 55 साल पहले हुए युद्ध का संदर्भ देते हुए भारत से इतिहास से पाठ सीखने को कहा था.इससे पहले गुरुवार को इस बात की जानकारी मिली थी कि डोकलाम के आसपास के गांवों को खाली करने का आदेश दिया गया है! सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने नाथनांग गांव में रह रहे कुछ सौ लोगों को को तुरंत घर छोड़ने के लिए कहा है! नाथनांग डोकलाम से 35 किमी दूरी पर है! इस कवायद को चीन के साथ तनातनी से जोड़कर देखा जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *