महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलेंगी पिंक कलर की विशेष बसें, बस में रहेगी महिला कंडक्टर

इन्दौर,महिलाओं की सुरक्षा का दृष्टिगत रखते हुए इंदौर जिले से महिलाओं के लिए विशेष बस चलाने का निर्णय लिया गया हैं। महिलाओं के लिए चलने वाली इन बसों का कलर पिंक रहेगा। बस में महिला कंडक्टर ही रहेगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एम.पी.सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष बस संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रथम चरण में ये बसें महू, पीथमपुर एवं अन्य मार्गों पर चलाने का निर्णय लिया गया हैं। ये बसें विशेष रूप से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलाई जायेगी। बसों के संचालन के लिए इच्छुक वाहन स्वामियों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें परमिट उपलब्ध कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *