सारंगढ़-रायगढ़ रोड़ की बदहाली से क्षेत्रवासी हो रहे हलाकान

रायगढ़,सारंगढ़ से रायगढ़ जाना खतरे भरा सफर हो गया है। रायगढ़ जिला मुख्यालय जाने वाले सरकारी करिंदे और बड़े व्यापारी अपने वाहनो से बरमकेला-सरिया-पुसौर होकर रायगढ़ तक का सफर तो पूरा कर रहे है किन्तु जिनको चंद्रपुर या सारंगढ़ के रोड़ किनारे के गांवो में जाना है उनका स्थिति बदहाल हो जा रहा है। सारंगढ़-चंद्रपुर-रायगढ़ रोड़ की सडक़ क्षेत्रवासियो के लिये जी का जंजाल बनकर रह गया है। हालत इस कदर खराब है कि कई स्थानो पर प्रतिदिन गाडिय़ा फंस रही है तथा आवागमन बाधित हो रहा है। किन्तु क्षेत्रवासियो की इस गहरी समस्या की ओर किसी का ध्यान नही है।
रायगढ़-चंद्रपुर-सारंगढ़-सराईपाली की ९० कि लोमीटर लंबी सडक़ निमार्ण का ठेका एरा कंपनी को ५०० करोड़ रूपये में मिली हुआ है। ३१ मार्च २०१७ को कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि को गुजरने के बाद भी एरा कंपनी के द्वारा महज २० फीसदी कार्य किये जाने के बाद क्षेत्रवासी बीते दो वर्षाे से हलाकान हो गये है। वैकल्पिक मार्गाे से गंतव्य स्थान की ओर जाने वाले क्षेत्रवासियो की समस्याओ को कोई सुनने वाला नही है। सांसद और विधायक एरा कंपनी के मामले पर रहस्यमय चुप्पी साध कर बताते है कि कमीशनखोरी की जड़े कितनी मजबूत हो चुकी है। एरा कंपनी को फटकार संबंधी बाते तो अधिकारियो के बीच जमकर चर्चा में चलती है किन्तु एक अधिकारी भी ऐसा नही मिला है जो एरा कंपनी पर अंकुश लगा सकें। कंपनी के आला अधिकारी किसी की सुनते नही है। लोक निमार्ण मंत्री हो या कलेक्टर हो सभी यहा पर अपनी भड़ास निकालते है किन्तु कंपनी के अधिकारियो के खिलाफ और कंपनी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करते है। ऐसे में एरा कंपनी का गैरजिम्मेदार रवैया को कौन सुधारेगा? इस सवाल को जवाब कोई नही दे पा रहा है। दरअसल एरा कंपनी को सत्ताधारी दल भाजपा के केन्द्रीय स्तर के एक बड़े मंत्री का आर्शीवाद की चर्चा पूरे अंचल में है और यही कारण है कि इस नेशनल लेबल के मंत्री के आर्शीवाद के खिलाफ कोई भी मंत्री या अधिकारी कार्यवाही करने से कतराते है। इस कारण से एरा कंपनी जो कि अपने निर्धारित समयसीमा को खत्म कर चुकी है उसके खिलाफ कोई कार्यवाही अधिकारियो ने नही किया है। ३१ मार्च २०१७ को कंपनी को दिया गया निर्धारित समयावधि खत्म हो गया है किन्तु एरा कंपनी के कार्य में कोइ गति और गंभीरता नही दिख रही है। सारंगढ़ से चंद्रपुर के रोड़ की बदहाली इस कदर से भरा पड़ा है कि कोई भी व्यक्ति दुपहिया या चार पहिया वाहन में चंद्रपुर जाने से कतरा रहे है। भरे वर्षाकाल में मिट्टी का कार्य करने वाले इस कंपनी के खिलाफ नवपदस्थ कलेक्टर ने कार्यवाही करने और जल्द से सडक़ निमार्ण करने का दबाव बनाया था किन्तु कुछ ही दिनो में सक्रियता दिखाने के बाद कंपनी के काम में फिर वही ढ़ीलापन आ जाता है जिसके लिये एरा कंपनी को बदनामरूपी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी की मनमानी से तंग आकर अधिकारियो ने कई पत्र राज्य शासन को लिखे है किन्तु बड़े केन्द्रीय मंत्री का आर्शीवाद के चर्चा का सत्य होने की खबरे इन पत्रो पर कोई कार्यवाही नही होने से और पुख्ता हो जाती है। जिसके कारण से कंपनी को जहा पर लगता है रात को मिट्टी डालकर रोड़ बनाने का कार्य प्रारंभ कर देते है। वही पूरे रोड़ की हालत इस कदर बदत्तर हो गई है कि क्षेत्रवासी हलाकान हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *