बीजिंग,सिक्किम के डोकलाम में पिछले दो माह से जारी तनाव में कोई कमी नहीं आई है। चीन के विदेश मंत्रालय में सीमा और सागर मामलों की उप महा निदेशक वांग वेनली ने कहा अगर चीन उत्तराखंड के कालापानी या फिर कश्मीर में घुस जाएगा, तो भारत क्या करेगा? यह पहली बार है जब चीन के किसी अधिकारी ने कश्मीर का जिक्र इस तरह किया है। इसके साथ ही चीन ने भारत के उस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया, जिसमें सेनाओं के पीछे हटने की बात कही गई थी। वांग वेनली ने कहा कि भारत फिर वही गलती दोहरा रहा है, जो सन 1962 में तत्कालीन भारतीय प्रधानंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की है। तब नेहरू मान कर चल रहे थे, कि चीन हमला नहीं करेगा। यही गलती प्रधानमंत्री मोदी दोहरा रहे हैं।
वांग वेनली ने कहा यदि कोई एक भारतीय सैनिक, केवल एक दिन के लिए विवादित क्षेत्र में रहता है, तो भी यह हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत के साथ चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, वांग ने कहा, अगर भारत इस मसले पर कोई सकारात्मक पहल नहीं करता, तो हमारे पर कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा। वांग एक भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भारत को छेड़ते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया और भारत और नेपाल के बीच के कालापानी विवाद का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि इस समय भारत के साथ बातचीत असंभव है। इससे संदेश जाएगा कि हमारी सरकार अक्षम है। जब तक कि भारत चीनी सरजमीं से सैनिकों को वापस नहीं बुलाता, तब तक हमारे बीच कोई सार्थक बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने चेताया कि भारत को यह नहीं समझना चाहिए कि चीन डोकलाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करेगा। इसी तरह की गलती साल 1962 में भी भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी। उन्हें लगता था कि चीन, भारत पर हमला नहीं करेगा। इस बार भी भारत सरकार यही कर रही है।
नेहरू की गलती दोहरा रहे हैं नरेंद्र मोदी : वांग वेनली
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2017/08/IND-CHINA.jpg)