नई दिल्ली,गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले का मामला संसद में उठा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। एसपीजी और राज्य पुलिस ने उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठने को कहा था, लेकिन राहुल गांधी ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार सुरक्षा मापदंडो का उल्लंघन किया, वह बार-बार गाड़ी से उतर कर लोगों से मिल रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि राहुल ने सुरक्षा मापदंडो को नजरअंदाज किया हो। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में 121 बार में से करीब 100 बार उन्होंने सुरक्षा मापदंडो का उल्लंघन किया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दो साल में राहुल गांधी ने लगभग ६ बार विदेश दौरा किया, इस दौरान वह ७२ दिनों तक बाहर रहे। लेकिन उन्होंने एसपीजी की सुरक्षा नहीं ली। राहुल गांधी गुजरात में बाढ़ प्रभावित दौरे का मुआयना करने के लिए नहीं बल्कि आपदा पर्यटन के लिए गुजरात गए थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने विदेशी दौरों पर सुरक्षा साथ क्यों नहीं ले जाते हैं, वह देश क्या छुपाना चाहते हैं।
राहुल पर हमला राजनाथ बोले नहीं मानी बात करते हैं आपदा पर्यटन
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2017/03/rajnath.jpg)