नई दिल्ली, कोंलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब सोशल मीडिया पर महाबली खली के साथ नजर आये हैं। विराट ने अपने टि्वटर पेज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार खली के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। कोहली ने लिखा है द ग्रेट खली से मिलना काफी शानदार रहा। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर को 2 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। कोहली ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक में वह खली के साथ बैठे हुए हैं, वहीं दूसरी में वह उनके साथ खड़े हुए हैं। खली के साथ तस्वीर में कोहली के चेहरे पर हैरानी साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि खली वाकई कितने विराट हैं।