रांची, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार शुक्ला ने, सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह पर लालू यादव के खिलाफ दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने न्यायालय से जज बदलने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले की सुनवाई के लिए लालू यादव को बार-बार रांची जाना पड़ रहा है। उनके वकील ने विशेष अदालत से व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की थी, जो न्यायालय में नहीं मानी न्यायालय द्वारा जिस तरीके से लालू यादव के प्रकरण की सुनवाई की जा रही है। उससे उनके वकील का मानना है कि, जज किसी दुर्भावना से काम कर रहे है।