प्रदेश भाजपाध्यक्ष के बेटे द्वारा छेड़खानी का मामला,6 CCTV कैमरों की फुटेज गायब

चंडीगढ़, चंडीगढ़ में बीच सड़क पर छेड़खानी के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।सूत्रों से जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के जिन रास्तों पर वर्णिका कुंडु का पीछा किया गया उन रास्तों पर लगे नौ सीसीटीवी कैमरों में से छह कैमरों की फुटेज गायब है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि सीसीटीवी में कैद तस्वीरें किसने गायब की हैं? चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक और बड़ा सवाल ये भी है कि क्या आरोपी बीजेपी नेता के अध्यक्ष का बेटा नहीं होता तो क्या ऐसे ही छूट जाता? इस मामलो को लेकर राजनीति गर्म है। इस बीच पीड़ित वर्णिका बीती रात चंडीगढ़ में खुद उस जगह पर पहुंचीं जहां उनका पीछा किया गया था। हरियाणा में वरिष्ठ आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका ने बताया है कि उसकी कार का एसयूवी कार सवार दो लोगों ने पीछा किया। लड़की की कार को कई बार रोकने की कोशिश हुई। अगर पुलिस नहीं आती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था। उस समय उसे नहीं पता था कि युवक रसूखदार है। लड़कों को रात में निकलने पर पाबंदी नहीं है तो सिर्फ लड़की होने की वजह से उसे रात में अकेले निकलने पर पाबंदी क्यों लगाई जानी चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *