सारणी में उत्तर भारतीयों के दो गुटों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई ?

बैतूल,बैतूल जिले में सारणी ,आठनेर और चिचोली में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में अब भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर और बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल शतरंज की सधी हुई चाल चलने लगे है । प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य ने सारणी नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष और बैतूल विधायक के साथ 8 से ज्यादा चुनावी सभा और बैठके ली तो कुछ गड़बड़ नजर आने लगा तो संघ से संगठन में आये भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर ने जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भाप ली और फिर वे सारणी में चुनावी रणनीति को तेज धार देने में लग गए। हालांकि भाजपा संगठन, सत्ता और संघ ने सारणी में मास्टर स्ट्रोक मारकर कांग्रेस के कई दिग्गजो को भाजपा में शामिल करा लिया शनिवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी सहारा लेना पड़ रहा है । पाथाखेड़ा में आमसभा का कार्यक्रम लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि मिशन 2018 के मद्देनजर नगरीय निकाय चुनाव भाजपा की पहली प्राथमिकता बन गई है।
मध्यप्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी नगर पालिका सारणी में टिकट वितरण के बाद से असंतोष का सामना कर रही भाजपा और कांग्रेस प्रत्यासियों को बागियों से पसीना छूट रहा है। इधर भाजपा में भारी असन्तोष और अव्यवस्थाओं के चलते प्रदेश भाजपा कार्यालय ने गुरुवार की देर शाम संघ से संगठन में आये भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर को सारणी में चुनावी कमान सौप दी । श्री कपूर के चुनावी कमान सम्भालते ही सारणी भाजपा में अहम की लड़ाई खत्म होने के आसार दिखने लगे है।भाजपा जिला अध्यक्ष के हाथों चुनावी कमान के आते यहाँ चल रहे झगड़ो और अव्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद तेज हो गई है ।यहा भाजपा में उत्तर भारतीयों के दो गुट है और दोनों में चुनाव में अहम की लड़ाई जग जाहिर हो गई है। दोनों गुट एक दूसरे की शिकवा शिकायते कर रहे थे जिसके चलते चुनावी रणनीति फेल हो रही थी। राजनैतिक सूत्रों की माने तो यहाँ स्थानीय विधायक की कार्य शैली से कार्यकर्ताओ में नाराजगी है।इसी के चलते भाजपा कार्यालय में कई बार तू तू में में भी हो चुकी है। युवाओं में आक्रोश अलग उबल रहा है। ऐसे हालातो में प्रदेश कार्यालय ने चुनावी कमान भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र कपूर को सौप दी । सूत्रों की माने तो जिला अध्यक्ष ने कमान मिलते ही अहम की लड़ाई लड़ने वाले स्थानीय नेताओं को वार्डो का प्रभारी बना दिया है।और सख्त निर्देश दे दिए है कि आप अब वार्ड ही देखे। अब देखना होगा की विरोध की आग यहाँ कैसे ठंडी होती है।
चिचोली में कुणाल चौधरी-
निकाय चुनाव में प्रचार अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस की ओर से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को मैदान में उतारा जा रहा है। 5 अगस्त को श्री चौधरी के द्वारा चिचोली नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया जाएगा और जन सभा को संबोधित भी करेंगे। नगर के रामलीला मंच पर शाम 6 बजे आमसभा का आयोजन रखा गया है। इधर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री की मदद ली जा रही है। 5अगस्त को सारणी नगर पालिका क्षेत्र के पाथाखेड़ा में मुख्यमंत्री की आमसभा हो रही है।
गायब हो गई चुनाव मैदान से जिला कांग्रेस-
तीन नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं लेकिन कहीं भी जिला कांग्रेस अब तक नजर नहीं आई है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा बनाए गए कार्यवाहक अध्यक्ष और उनके समर्थक ही पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष और महामंत्री भी चुनाव से परहेज कर रहे हैं। अब तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने न तो किसी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने या फिर रणनीति बनाने की जहमत उठाई है और ना ही किसी अन्य पदाधिकारी ने अपनी सक्रियता दिखाई है। कुल मिलाकर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनोद डागा के समर्थक ही मैदान में डटे हुए नजर आ रहे है।
सारणी से नवल-वर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *