प्रेशर पाइप से पेट में हवा भरने से मजदूर की मौत

भोपाल,अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित इंस्ट्रीयल एरिया की राजश्री फैक्ट्री के एक कर्मचारी की प्रेशर पाइप से पेट में हवा भरने के कारण मौत हो गई। दरअसल एक अन्य फैक्ट्री कर्मचारी ने युवक के शरीर में प्रेशर पाइप के जरिए हवा डाली थी। पुलिस ने शरीर में हवा डालने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित राजश्री फैक्ट्री कर्मचारी कृष्णपाल उम्र 30 वर्ष की पेट में हवा भरने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी शिव प्रसाद ने प्रेशर पाइप से मल द्वार के जरिए कृष्णपाल के शरीर में हवा डाली थी। शरीर में अत्याधिक हवा घुस जाने के कारण कृष्णपाल बेहोश हो गया। उसको इलाज के लिए इंद्रपुरी स्थित अनंतश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान शिव प्रसाद को दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामले में मर्ग कायम कर मृतक कृष्णपाल के शव को हमीदिया अस्पताल बताया गया कि फैक्टरी में मजदूरों के कपड़ों और शरीर पर लगी गंदगी को साफ करने के लिए एयर प्रेशर रूम बनाया गया है, यहां कर्मचारी हवा प्रेशर के जरिये कपड़ों के साथ ही शरीर पर लगी गंदगी को साफ करते हैं। इस दौरान शिव प्रसाद ने कृष्णपाल के शरीर पर प्रेशर पाइप से हवा मारी जो उनके पेट में चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *