UP में सभी गुटखा कंपनियां होंगी बंद

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरकारी दफ्तरों पर गुटखा पर प्रतिबंध लगाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का इरादा प्रदेश में संचालित सभी गुटखा कंपनियों को बंद कराने का है। यह बात नोएडा में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने क्षय रोग कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले कही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुटखा उत्पादक कंपनियां बंद होनी चाहिए। उन्होंने इस बाबत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि तंबाकु कैंसर का बड़ा कारण है। यूपी के कैबिनेट मंत्री और इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में संचालित सभी गुटखा कंपनियों को बंद कराएंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह महामाया बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे हैं। यहां पर उ?्होंने टीबी जांच कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बता दें कि अमिताभ बच्चन सक्रिय क्षय रोग कार्यक्रम के अम्बेसडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *