भाजपाध्यक्ष शाह के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने की कोशिश में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रमुख अमित शाह के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों की पहचान अशोक और राजेंद्र के रूप में की गई। ये रोहतक के एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों युवकों ने दो और तीन अगस्त की दरमियान रात रोहतक के तिलयार झील पर्यटन परिसर में सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने की कोशिश की जहां शाह ठहरे हैं। रोहतक के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि दोनों नशे में धुत थे। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़कर भाजपा अध्यक्ष से मिलने की कोशिश की। हालांकि बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे की पहली पंक्ति पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में उचित कानूनी धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *