होंडा बंगलुरू में खोलेगी 6 नए प्लांट

बेंगलुरू,होंडा ने बंगलुरू के नजदीक नारसपुरा में 6 नए प्लांट बनाने का फैसला किया है। इसके लिए होंडा ने करीब 600 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस विस्तार के साथ होंडा के वार्षिक उत्पादन क्षमता 64 लाख यूनिट हो जाएगी। साथ ही करीब 7000 नई नौकरियां भी आएंगी। साल 2016-17 में होंडा मोटरसाइकल का दोपहिया वाहन के क्षेत्र में 28 फीसदी हिस्सा रहा है।

शीर्ष दुपहिया वाहन निर्माता बनने का लक्ष्य
होंडा ने कहा कि वह 2020 तक भारत में शीर्ष दुपहिया वाहन विनिर्माता बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के मुख्य अधिकारी (क्षेत्रीय परिचालन) शिंजी आयोमा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत जब बीएस-छह उत्सर्जन नियम अपनाएगा तो होंडा प्रतिस्पर्धी फायदे में रहेगी। उन्होंने कहा कि साल 2020 नंबर वन बनने का संभावित वर्ष हो सकता है। इस समय हीरो मोटोकार्प भारतीय दुपहिया वाहन बाजार में पहले नंबर पर है। दोनों कंपनियों का संयुक्त उद्यम हीरो होंडा 26 साल रहा और वे 2010 में अलग अलग हो गईं। होंडा की इकाई होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की इस समय स्कूटर बाजार में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एचएमएसआई मौजूदा वित्त वर्ष में 60 लाख इकाइयां बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 2016 -17 में हीरो मोटोकार्प ने 64,83,655 इकाई बेचीं जबकि एचएमएसआई ने 47,25,067 इकाइयां बेचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *