महिलाओं की कटी चोटियों पर अरशद खान बिसरू ने गाना गाया

नई दिल्ली, हरियाणा और दिल्ली के गांवों में रहस्यमयी तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाओं ने जहां एक तरफ लोगों को डरा दिया है, वहीं इन अजीब घटनाओं पर अरशद खान बिसरू नाम के गायक ने गाना गाया है जो सिर्फ तीन दिन में यू-ट्यूब पर दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अरशद खान बिरसू ने ‘चोटियां काटने का सच’ गाना बीते रविवार को रिलीज किया था। बिसरू ने कहा कि वह काफी समय से ऐसी खबरें सुन रहे कि महिलाएं जब सोकर उठती हैं तो उनकी चोटियां कटी मिलती हैं। इसका असर तब पड़ा जब हरियाणा में उनके अपने गांव में भी ऐसा ही वाकया सामने आया। बिसरू ने बताया, ‘इस बार मेरे पड़ोस में रहनेवाली एक लड़की की चोटी काटी गई। उस लड़की और उसके परिवारवालों को कोई अंदाजा नहीं था कि यह क्या हुआ है। लड़की की शादी होने वाली है और ऐसे में चोटी कटने से बड़ा संकट पैदा हो गया।’
बीते सप्ताह बिसरू ने चोटी काटे जाने की घटनाओं पर गाना बनाने का फैसला किया। उन्होंने महज एक घंटे में ही गाने के बोल लिख लिए। बिसरू के गाने की पहली लाइन है, ‘बाल कटन दा दौर चला है बच के रहियो लाली’। इसके बाद बिसरू ने बाल काटने वाले के लिए लिखा है, ‘लंबे-लंबे सींग हैं उसके, शक्ल बड़ी बदसूरत है।’ बिसरू कहते हैं, ‘मुझे याद है एक समय था, जब दिल्ली में मंकी मैन का कहर था। जो असल में था ही नहीं और उसने दिल्ली में कई हमले भी किए। आज भी चीजें वैसी ही हैं।’ बिसरू ने बताया कि वह पिछले आठ सालों से इस इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनके इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *