लोकसभा में भीड़ की हिंसा पर कांग्रेसियों का हंगामा

नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के दौरान भीड़ की हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोकसभा में भारी हंगामा किया| कांग्रेस के कई सासंदों ने लोकसभा अध्यक्ष पर कागज भी उछाले| जिसके बाद अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस सांसदों के द्वारा इस तरह की हरकत शर्मनाक है| जिसके बावजूद कांग्रेस नेता लगातार हंगामा करते रहे| इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद थे| कांग्रेस सांसदों के इस बर्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन नाराज हो गई| उन्होंने कहा कि देखना चाहती हूँ कि सांसद कितनी अनुशासनहीनता कर सकते हैं| उन्होंने कहा कि देश भी कांग्रेसियों के बर्ताव को देख रहा है|
आपको बता दें कि आज सुबह कांग्रेस पार्टी ने भीड़ द्वारा हिंसा मुद्दे पर प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया था।
मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा में बोफार्स मामले का मुद्दा उठाया| मीनाक्षी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहेंगे कि इस तरह से गड़े-मुर्दे नहीं उखाड़ने चाहिए, लेकिन जबतक गढ़े-मुर्दे मुद्दे अच्छी तरह से दफन न हों, तो वे भूत-पिशाच बनकर घूमते रहते हैं| भाजपा द्वारा लोकसभा में बोफार्स मामला उठाए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लंबे समय से उठा रही है| उन्हें अगले 30 साल तक इस मुद्दे को उठाने दो|
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भीड़ द्वारा हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| प्रधानमंत्री ने तीन बार भीड़ के हमलों पर अंकुश लगाने की घोषणा की गई| लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई| उन्होंने कहा ऐसी घटनाओं पर तब तक लगाम नहीं लगेगी, जब तक कड़े कानून नहीं बनाए जाएंगे| खड़गे ने सदन में मॉब लिंचिंग और दलितों पर हो रही हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने को कहा| कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने भीड़ के पीटकर हत्या किए जाने के मामले में अगल कानून बनाए जाने की मांग की थी लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया। सरकार ने विपक्ष को इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की सलाह दी है। पिछले हफ्ते भी इस मुद्दे को लेकस संसद के दोनों सदन में भारी हंगामा हो चुका है।
वहीं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से हवाई सफर का विशेषाधिकार लिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। इस विशेषाधिकार के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी बिना किसी अतिरिक्त जांच के सीधे हवाई पट्टी पर पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से सिविल एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा वो विशेषाधिकार ले लिया गया है, जिसके तहत वे दोनों बिना किसी अतिरिक्त जांच के हवाई सफर कर पाते थे। अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार ने लालू-राबड़ी का यह विशेषाधिकार समाप्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *