LOC पर फायरिंग तनाव,1 जवान शहीद,10 घंटे फंसे रहे 200 स्कूली बच्चे

श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की फायरिंग से हालात तनावपूर्ण हो गये हैं। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दाग रही है। इस क्षेत्र में तब हड़कंप मच गया, जबकि 9 स्कूलों में करीब 200 बच्चे और स्कूल स्टाफ से सदस्य फंस गए। 10 घंटे बाद सभी बच्चों को निकाल लिया गया। उधर, नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ हो रही गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के अनुसार नौशेरा सेक्टर के भिवानी में सरकारी हाई स्कूल में करीब 150 बच्चे फंसे थे। जब पाकिस्तान की तरफ मोर्टार दागे गए और फायरिंग शुरू की गई तब ये बच्चे स्कूल में ही मौजूद थे। बच्चों को बचाने के लिए सीमा पार से हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुलेट प्रूफ गाडिय़ां भेजी गईं। वहीं, भारत-चीन के बीच डोकलम विवाद भी थमते नहीं दिख रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है।
चीन का आरोप- घुसपैठ कर रहा भारत
सिक्किम के डोकलम बॉर्डर विवाद के बीच चीन ने आरोप लगाया है कि भारत की सेना तिराहे (ट्राइ जंक्शन) में घुसपैठ कर रही है। भारत सरकार इस मुद्दे को सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। हम चाहते हैं कि भारत फौरन वहां से फौज हटाए। चीन के विदेशी मंत्रालय ने कहा- हम भारत से मांग करते हैं कि वो सिक्किम से फौरन अपनी फौज हटाए, ताकि वहां तनाव ज्यादा ना बढ़े।
मंत्रालय की प्रवक्ता ली कांग ने कहा- सिक्किम में घुसपैठ की जानकारी हमने विदेशी राजनयिक को दी तो वो हैरान रह गए।

भारत से आमने-सामने की जंग में बदल सकता तनाव
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को एक लेख में लिखा है। लेख में कहा गया है कि सिक्किम में दोनों देशों के बीच तनाव एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर आमने-सामने की जंग में तब्दील हो सकता है। लेख के आखिर में ये भी कहा गया है कि दोनों देशों को जंग से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *