CG  में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर, मानसून द्रोणिका के कारण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर अगले २४ घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। जबकि अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। राजधानी समेत कई स्थानों में सोमवार की शाम को हल्की वर्षा हुई। बीते २४ घंटे में कुसमी बलरामपुर में १४ से.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाडी तक बना हुआ है। जबकि एक निम्न दाब केन्द्र बंगाल की खाड़ी उड़ीसा एवं उत्तरप्रदेश के तटीय क्षेत्र में स्थित है। जिसके ताकतवर होने की संभावना है। यह निम्न दाब क्षेत्र समुद्र की सतह से ७.६ कि.मी.ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुसमी समेत शिवरीनारायण,कसडोल,पलारी,बसना,सरायपाली, देवभोग में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। दूसरी ओर राजधानी में भी भा बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *