बहमास काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी अंतिम यादव

भोपाल,मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी की उभरती खिलाड़ी बेटी कु. अंतिम यादव 16 से 24 जुलाई, 2017 तक बहमास के नास्सू में होने वाले काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगीं। पांच सदस्यीय भारतीय जूडो टीम 11 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगी। औरंगाबाद में 11 जून से 9 जुलाई, 2017 तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षक शिविर में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंतिम यादव का चयन भारतीय जूडो टीम में हुआ है।
काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने अंतिम यादव को शुभकामनाएं दी हैं।
खेल संचालक से भेंट
काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स में जाने से पूर्व आज जूडो खिलाड़ी अंतिम यादव ने संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन से भेंट की। खेल संचालक श्री जैन ने कु. अंतिम यादव से काॅमनवेल्थ गेम्स के लिए की गई तैयारियों की जानकारी हासिल की और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।
कु. अंतिम यादव की उपलब्धियां
अकादमी की होनहार जूडो खिलाड़ी कु. अंतिम यादव ने वर्ष 2014 में चैन्नई में आयोजित नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वर्ष 2015 में पांडिचेरी में संपन्न नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। अंतिम यादव ने सैफई (उत्तर प्रदेश) में वर्ष 2016 में आयोजित कैडेट/जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण तथा करीम नगर (तैलंगाना) में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गौरतलब है कि अंतिम यादव अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रशिक्षक सुश्री कमला रावत और अर्जुन अवार्डी सुश्री पूनम चैपड़ा से जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *