अहमदाबाद बनी भारत की पहली वर्ल्ड हेरिटेज सिटी

अहमदाबाद,अहमदाबाद शहर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया गया है। हालांकि पहले भारत की अनेक ऐतिहासिक इमारतों को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिल चुका है। परंतु यह पहली बार है जब भारत के किसी को वैश्विक धरोहर वाले शहर की श्रेणी में स्थान मिला है। यूनेस्को के इस फैसले को 20 देशों का समर्थन मिला है।
पोलैंड के क्राको शहर में आयोजित यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज समिति की 41वीं बैठक में अहमदाबाद वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया गया। अहमदाबाद शहर में हिन्दू, मुस्लिम और जैन समुदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और अनेक सुंदर ऐतिहासिक शिल्पकला अहमदाबाद में है। इसी वजह से यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर के तौर अहमदाबाद का चयन किया है। यूनेस्को ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 15वीं शताब्दी में सुलतान अहमद शाह द्वारा बसाए गए शहर अहमदाबाद साबरमती नदी के पूर्व में स्थित है।
कई सुंदर कलाकृतियां
अहमदाबाद में आर्किटेक्ट के सुंदर उदाहरण हैं। जैसे भद्र का किला, किले की दीवार और गेट, के अलावा शहर स्थित, राणी का हजीरा, सरखेज का रोजा, सीदी सैयद की जाली, एलिसब्रिज, शहर की पोल, अनेक मस्जिदें और मकबरा, हिन्दू और जैन मंदिर इत्यादि हैं। गौरतलब है कि अहमदाबाद महानगर पालिका वर्ष 2011 से इस दिशा में प्रयास कर रहा था और आखिर उसके प्रयासों का सफलता मिली है।
606 साल पुराना शहर
अहमदाबाद भारत का 606 साल पुराना शहर है। यूनेस्को की ओर से घोषित किए जाने के बाद हेरिटेज सिटी को मिलने वाले सभी लाभ अहमदाबाद को मिलेंगे।
मोदी बोले, खुशी का मौका
अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *