स्वच्छता को लेकर महिलाओं को जागरूक करना चाहती हैं मानुषी छिल्लर

चंडीगढ़, फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं हरियाणा की मानुषी छिल्लर की नजर अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर हैं। लेकिन मानुषी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में नाम कमाना के अलावा महिलाओं की समस्याओं पर भी काम करना चाहती हैं। मानुषी अपने ‘शव्ति मिशन’ के ज़रिए महिलाओं में मासिक धर्म की स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाना चाहती हैं। मानुषी ने इस खिताब के साथ आने वाली सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए बताया कि एक व्यव्ति के तौर पर मुझे हमेशा से हमारे अपने देश और बाकी दुनिया में मासिक धर्म को लेकर लचर देखरेख परेशान करता रहा है। .यह एक ऐसा काम है, जिसे मैं आगे बढ़ाना चाहूंगी। मानुषी के मुताबिक इस विषय पर हर महिला को जागरूक बनाना बुनियादी तौर पर ज़रूरी है। इसके लिए उन्होंने ‘शव्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यप्रम भी शुरू किया है। मानुषी के मुताबिक वो अपने मिशन के ज़रिए महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक कर रही हैं, क्योंकि वो इस मुद्दे को बहुत अहम मानती हैं। मानुषी हरियाणा राज्य से संबंध रखती हैं और कम लिंगानुपात को लेकर यह राज्य काफी बदनाम रहा है। साल 2011 की जनगणना में हरियाणा में 1000 लड़कों पर 879 लड़कियां थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *