सतना नगर निगम में ताला बंद, धरने पर बैठे कर्मचारी

सतना, डॉक्टर दंपती के खिलाफ एफआईआर ना किए जाने के विरोध में आज सुबह गुरुवार को नगर निगम कर्मचारी सामूहिक रुप से काम बंद कर परिसर में धरने पर बैठ गए है। कर्मचारियों की मांग है कि अग्रवाल दंपति पर एफआईआर दर्ज की जाए। काम बंद के चलते आज शहरवासियों को कई परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। शहर में साफ-सफाई, पानी सप्लाई सहित कई काम पूरी तरह से बंद है। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए है और एफआईआर की मांग की है।
दरअसल, बुधवार को भी कर्मचारियों ने डॉक्टर दंपति को घेर लिया था और सामूहिक रूप से गाली देने के आरोप लगाते हुए बवाल मचाया था। जबकि डॉक्टर दंपति निगम कार्यालय अपना सामान लेने गई थी। सभी कर्मचारी उनके विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए।
गुस्साए कर्मचारियों का आरोप है कि डॉक्टर दंपती ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों को गाली दी है। इसके बाद सभी कर्मचारी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई।इसके विरोध में आज कर्मचारियों ने काम बंद का ऐलान कर दिया है, जिससे शहर की कई व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *