फडणवीस बोले हम किसानों की मदद करना चाहते हैं

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने करीब 89 लाख किसानों की कर्जमाफी के बाद उनके साथ एक बैठक की है। फडणवीस ने बैठक के बाद कहा कि आसमान ही टूट पड़ा है। लेकिन, हम उसे जोड़कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों से चर्चा के लिए तैयार है। बता दें कि कर्जमाफी के मुद्दे पर महाराष्ट्र में कई दिनों तक किसानों ने प्रदर्शन किया था। कर्ज़माफ़ी से पहले महाराष्ट्र में 4 हजार करोड़ का वित्तीय घाटा था। सीएम फडणवीस ने कहा कि हमें नई परियोजनाओं के लिए कर्ज लेना ही था। वित्त विभाग ने हमें कहा था कि राज्य सरकार 15 हजार करोड़ रु से ज्यादा बड़ी कर्ज़माफ़ी न दें। लेकिन, हमने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश किसानों की मदद करना है। फडणवीस ने आगे कहा कि पैसा लाना हमारी जिम्मेदारी है। हम लेकर आएंगे। लेकिन, इससे अंतिम हल नहीं निकलने वाला। उन्होंने उन बातों को गलत बताया जिसमें कर्ज़माफ़ी से राज्य के विकास कार्यों पर असर पड़ेगा। फडणवीस ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कई इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को पैसा दे रही है।हम खेती में बेहतर निवेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *