महाराष्ट्र में डेढ़ लाख रुपए तक का किसान का कर्ज माफ

मुंबई, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने 90 प्रतिशत किसानों का डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने शनिवार को इसका ऐलान कर दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर भी कर्जमाफ करने का दबाव बढ़ गया है। कर्जमाफी से महाराष्ट्र सरकार को 34,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कर्ज माफी की योजना को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मानÓ नाम दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा का अगला सत्र 25 जुलाई से शुरू होने वाला है। विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता था, इसलिए सरकार ने यह निर्णय तत्काल ले लिया।
गौरतलब है कि कर्ज माफी को लेकर महाराष्ट्र के किसानों ने एक से आठ जून तक आंदोलन किया था। सरकार की पहल के बाद यह आंदोलन खत्म कर दिया गया था, लेकिन, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी और कुछ किसान संगठनों ने कहा था कि, अगर 25 जुलाई से पहले किसानों का लोन माफ नहीं हुआ, तो हम फिर सड़कों पर उतरेंगे।
1-1 महीने का वेतन देंगे मंत्री-विधायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने कहा कि इस फैसले से पडऩे वाले बोझ के बारे में हम जानते हैं और इसके लिए अपने खर्चों में कटौती करेंगे। सभी मंत्री और विधायक किसानों की मदद के लिए 1 महीने का वेतन दान करेंगे।
किसानों के उग्र आंदोलन के बाद जागी सरकार
महाराष्ट्र के 7 जिलों में किसानों ने 1 जून से 8 जून तक उग्र प्रदर्शन किया था। अहमदनगर के पुणतांबा से आंदोलन शुरू हुआ था। राज्य के कई हिस्सों में हिंसा हुई। किसानों ने फसल, सब्जियों और दूध को सड़कों पर फेंक दिया था। आठ किसानों ने खुदकुशी की। राज्य में जरुरी सामान की किल्लत हो गई थी। दूध के टैंकर्स को पुलिस सुरक्षा में चलाया गया था।
शिवसेना भी अड़ी थी
भाजपा सरकार में शामिल शिवसेना ने भी किसानों का पक्ष लेते हुए समर्थन वापसी की धमकी दी थी।
मुख्यमंंत्री ने निभाया वादा
आंदोलन के बीच सीएम ने 2 जून को किसानों से बैठक की थी। इसमें उन्होंने 31 अक्टूबर तक कर्ज माफी पर फैसला लेने का भरोसा दिलाया था। साथ ही बिजली के बिल भी माफ करने की बात कही थी।
कर्जमाफी कर यह राज्य रच चुके कीर्तिमान
4 राज्यों ने किया कर्ज माफ, 3 करोड़ किसानों को फायदा
1. महाराष्ट्र : 89 लाख किसानों का डेढ़ लाख रुपए तक कर्ज माफ।
2. उत्तर प्रदेश : 2 करोड़ 15 लाख किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ।
3. कर्नाटक : 22 लाख 27 हजार किसानों का 50 हजार रुपए तक कर्ज माफ।
4.पंजाब: 10 लाख 25 हजार किसानों का दो लाख रुपए तक का कर माफ।
उत्तर प्रदेश ने सबसे पहले किया माफ
योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनते ही फैसला किया था कि उत्तर प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ किया जाए। 2 करोड़ 15 लाख किसानों के एक लाख रुपए तक कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया।
पंजाब ने भी हाल ही में किया कर्जमाफी
हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह कर्नाटक सरकार ने बुधवार को किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया। यहां 5 एकड़ तक के किसानों के 2 लाख तक के कर्ज पूरी तरह माफ करने का एलान किया। इसका फायदा 10.25 लाख किसानों को मिलेगा।
कर्नाटक में भी माफी
कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार नेकिसानों की कर्जमाफी का एलान किया था। इसके तहत 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ करने की बात कही गई थी। सिद्धारमैया सरकार के फैसले से राज्य के बजट पर 8165 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
केंद्र सरकार माफी के पक्ष में नहीं
अरुण जेटली ने कहा है कि किसानों की कर्ज माफी पर केंद्र मदद नहीं करेगा। राज्यों को इसके लिए खुद पैसा जुटाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *