पेट में दर्द की शिकायत के बाद कॉमेडियन भारती अस्पताल में भर्ती

मुंबई, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अचानक स्थास्थ्य खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के वजह से गुरुवार को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक भारती के पेट में पथरी बताई है और उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही उनकी एक सर्जरी भी की जाएगी। अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर शेयर की और उनके लिए दुआ मांगने वालों को शुक्रिया कहा। भारती और उनके मंगेतर हर्ष नच बलिए-8 की तैयारी में जुटे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अब ये कपल शो के फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाएगा। भारती और हर्ष इस शो से जल्दी ही बाहर हो गए थे। लेकिन शो के एंकर करण टैकर के साथ भारती के जोकबाजी काफी पसंद की जाती थी। शो में उनकी परफॉर्मेंस की बात करें तो अपने वजन के हिसाब वो काफी अच्छा परफॉर्म करती थीं। हर्ष और उनकी केमिस्ट्री को शो के जज भी खूब पसंद करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *