कांग्रेस ‘शवासन’ कर किसानों को देगी श्रद्वांजलि

 

भोपाल, मंदसौर में पुलिस द्वारा किसानों पर गोलीचालन से हुई किसानों की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने कल 21 जून, बुधवार को प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में योग दिवस पर योगा (शवासन) कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने निर्देश पर ‘शवासन’ (योगा) कार्यक्रम की सूचना सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों को भेजी गई है, जिसमें जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों से क्षेत्र के किसान, जिला/ ब्लाक/ पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, अभा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि 21 जून, बुधवार को योग दिवस पर राजधानी के शिवाजी नगर स्थिति प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर के सामने भी किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘शवासन’ (योग) कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *