12 घंटे के भीतर MP में प्रवेश कर सकता है मानसून

भोपाल,मध्य प्रदेश में मानसून देर हो गया है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर तक लोग पसीने से तरबतर हो गए। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते बीच-बीच में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस बनी हुई है।
आने वाले 12 घंटे में जबलपुर, होशंगाबाद व इंदौर संभाग के अलावा रतलाम, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट आदि स्थानों पर बारिश हो सकती है।
यह रहा तापमान
राज्य में रात के समय गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। हालाकि दिन मेें भोपाल का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। 41.8 डिग्री के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *